Showing posts with label poetry. Show all posts
Showing posts with label poetry. Show all posts

Monday, April 18, 2016

Kehne ko Kaafir Hain..

बेमंज़िले थे रास्ते, जिनके हम मुसाफिर थे ..
यक़ीन तो था बेशक, कहने को काफ़िर थे ..

मज़हबों पे ऐतबार न हो पाया अब तलक,
पर इश्क़-ए-मिजाज़ी से इश्क़-ए-हक़ीक़ी तक,
पहुँचना ज़रूर चाहते थे..
खुदा का खौफ़ नहीं, एक सुकून-ओ-सुरूर चाहते थे..
ये चाहत, ये ख़्वाहिश क्या समझेगा ये ज़माना,
जो मज़हब न मंज़ूर था, तो नज़रों में काफ़िर थे..

कुछ मासूम से ख्वाब थे, हक़ीक़त की दुआ करते थे,
ख्वाबों की ताबीर बताने वाले से हिज़्र की दुआ करते थे..
न मंज़िल मालूम थी न अंजाम,
वादों के अफ़सानों के राहों पे छोड़े निशान,
खुद से अंजान भी थे, थे थोड़े नादान

आज भी सफ़र के नए मोड़ में, बेख़ौफ़ मुसाफ़िर हैं,
बेइन्तेहाँ यकीन है खुद पे और खुदा पे,
कहने को काफ़िर हैं।



Widget on

Friday, April 19, 2013

जो लफ़्ज़ों में न हो पाए बयाँ

जाने क्यूँ वो पूछते हैं हमसे हाल-ए-दिल की दास्ताँ

बेबाक धड़कनों को सुन सको तो जानो

नज़रों का नूर नज़र आये तो जानो

वो जज़्बात ही क्या जो लफ़्ज़ों में हो पाएँ बयाँ


जो ख्व़ाब का हिस्सा हो

जो तसव्वुर का किस्सा हो

वो जो हकीक़त बन जाए तो जानो

वो जुनूँ ही क्या जो लफ़्ज़ों में हो पाए बयाँ


जो अश्कों की हो रही हो बरसात

भीगी पलकों की ख़ुशी समझ सको तो जानो

अधूरे से अल्फाज़, अनकही सी बात

महसूस कर सको तो जानो

वो ग़म, वो ख़ुशी ही क्या जो लफ़्ज़ों में हो पाए बयाँ


जुज़्व-ए-ज़िन्दगी हैं वो पल जो हँसा के जाते हैं

जुज़्व-ए-ज़िन्दगी हैं वो पल जो रुला के जाते हैं

न जाने कितनी मरतबा ये मोड़ आते हैं

न जाने कितने शक़्स आते हैं जाते हैं

ज़हन-ओ-दिल पे मग़र बस कुछ लम्हे छा जाते हैं

वो लम्हे, वो एहसास , वो जूनून, वो सुकून-ओ-सबात

वो हर एक जज़्बात

जो लफ़्ज़ों में न हो पाए बयाँ


This poem is dedicated to all those moments that render us speechless, when the plethora of emotions, the nostalgia, the surreal feeling intoxicates us!
Life is perhaps a summation of all these turning points- those unforgettable moments, when you could not find any words to express yourself !!

Being speechless is an amazing experience, always !!

Feels great to be back to Urdu :)

Next Blog soon !!

Cheers!!!



 
Widget on

Wednesday, August 15, 2012

अनजाने सफ़र का नया मोड़

जानी पहचानी सी है फिर भी अनजानी सी,
रोज़ाना लिखती है इक नयी कहानी सी..
कहने को हमारी है ये ज़िन्दगी,
मगर इसपे हमारा इख्तियार कहाँ..
कहते हैं एक सफ़र  है ज़िन्दगी,
किसे मालूम इसका नया मोड़  है कहाँ ..

चलता है यूँ कारवाँ  ज़िन्दगी का,
मुसाफिर ही न जाने कि मंज़िल है कहाँ..
कहीं बंद किवाड़े, कहीं रास्ते मिलते हैं,
बहता है यूँ बहर ज़िन्दगी का,
कश्ती ही न जाने कि साहिल है कहाँ..
कभी तूफ़ान आते हैं, कभी किनारे मिलते हैं..

न मालूम है आने वाले पल का वाक़िया,
न जाने इस नए सफ़र में होना है क्या..
बे एतबारी है, मगर ख़ुशी की  है इक उम्मीद सी,
जोश है, जूनून है, तो थोड़ी उदासी भी है ख़ुशामदीद सी..

फ़लसफ़ा ज़िन्दगी का यूँ तय किया हमने,
कि बे ऐतबारी में भी सुकून की उम्मीद करते हैं हम,
कि अनजाने सफ़र में भी मंज़िल को टटोलते हैं हम..
जहाँ चाहे ले जाये ज़िन्दगी का सफ़र,
चलते चलते उसके हर रास्ते को माशीयत समझ,
इस सफ़र का हर नया मोड़ तस्लीम करते हैं हम..

I had written this poem while I was waiting for some answers, trying to deal with uncertainty, for its funny how the unknown, the uncertain is often the reason behind so many human emotions- Curiosity, anxiety, excitement, worry, fear, insecurity and in most of the cases a combination of all these !
Now that I'm posting this poem, ..I feel that while a new journey is about to begin, you should go with the flow, let your heart guide you, let your faith support you, let the fear of uncertainty turn into excitement and zeal..
Uncertainty (be aetbaari ) in life does exist even now, but so does the patience to wait and the hope, the belief that whatever will happen, would be for the better !!

Cheers! 
Widget on

Thursday, June 21, 2012

बेबाक दिल की तमन्ना है


हुई  मुद्दत  कि  इज़्तिराब  में  जी  रहे  थे  हम,
तस्व्वुर  में  सुकून-ओ-सबात  देखते  थे  हम,
बेचैन  दिल  की  तमन्ना  है,
तसव्वुफ़  में  ज़िन्दगी  गुज़ार  दे  दिल..

कहते  हैं  तकदीर  से  बनती  है  ज़िन्दगी,
कभी  अब्र  से  अश्क  बरसाती  है,
जो  कभी  तकदीर  बदले  तो
इत्मीनान  की  इनायत  देती  है  ज़िन्दगी..

दिल  ने  कहा  खुद  पे  यकीन  कर  लो,
दिल  ने  कहा  माशीयत  को  कुबूल  कर  लो,
ज़िन्दगी  मुस्कुराना  सिखा  देगी,
ज़ख्म-ए-ग़म  देने  से  पहले..
बेख़ौफ़  दिल  की  तमन्ना  है,
क़िस्मत  से  लड़  गुज़रे  दिल..

किसी  शायर  की  शायरी  में,
किसी  मुसन्निफ़  की  हिकायत  में,
दिल  को  तलाश  है,
दिल  से  इत्तेफाक़  हो  मज़मून  उस  मक्तूब  का,
बेनज़ीर  दिल  की  तमन्ना  है,
दिल  की  दास्ताँ  को  बयान  कर  दे  दिल..

बेकसी  का  मुअम्मा  हल  करने  चला  था  क़ाफ़िर,
खुदा  की  वज़्म  में  जाना  कुव्वत-ए-यकीन  क्या  है,
बेबाक  दिल  की  तमन्ना  है,
दिल  ये  जाने  कि  तसव्वुफ़  में  कैसा  होता  है  हाल-ए-दिल..


This poem talks about "Tasavvuf" ..  Tasavvuf is the path of Sufi-ism, that is based on Ishq-e-haqiqi (love of God)
The line.. "tere ishq me bhi jo bhi doob gaya, use duniya ki lehron se darna kya" describes sufi-ism completely..

It is difficult to explain the exact meaning of the word, for different people interpret it in different ways..This is my interpretation..
Tasavvuf is known as the inner, spiritual dimension of Sufi-ism, where 'ibadat' and 'ishq' mean the same.. when you feel connected to God and explore eternal happiness.. When you are in love with the divine, the supreme, you do not fear anything, you get rid of all apprehensions, all worries, forever..
I, being an agnostic, believe that spirituality must not be linked with any particular religion, tasavvuf is a path that enables one to discover the essence of his/her being and I really wish to know more about it..

This poem was an attempt to express how I wish to explore Tasavvuf !
All kinda comments about the poem, tasavvuf, about sufism are most welcome!
Cheers !!

Widget on

Thursday, January 26, 2012

मुस्कुरा के जी ले तू..


न  मंज़िल  की  तलाश  कर,
न  मोड़  का  खौफ  रख,
दिल  तो  तेरा  आवारा  है
आवारा  ही  रहेगा..
बेपरवाह  बेफिक्र  मुसाफिर,
रस्ते  गलियों  पे  चल  दे  तू..

सफ़र  में  जो  न  बन  सके  हमसफ़र  तेरे,
उनकी  यादों  के  साथ,
सफ़र  अपना  मुक़म्मल  कर  ले  तू..
कि  आखिर  जिंदगानी  है  इक  कारवाँ
मुसाफिर  आते  हैं , मुसाफिर  जाते  हैं..
जो  न  रहे  जुज़्व-ए-ज़िन्दगी,
उनकी  ग़म-ए-जुदाई  में  तन्हाई  क्या..
मदहोशी  में  खुद  को  भुला  कर,
इक  बार  नशे  में  बह  जा  तू,

मिल  के  बिछड़ना  तो  है  दुनिया  का  दस्तूर,
हर  रूह  है  बेचैन , हर  शख्स  है  मजबूर,
एक  बार  कर  ले  जो  तू,
मजबूरियों  को  मंज़ूर,
एक  राहत  तेरे  दर  पे  दस्तक  देगी  तो  ज़रूर..

अहबाब  न  रहे  जो  तेरे  हयात  में,
तू  खुद  ही  खुद  का  हबीब  है,
महफ़िल  में  ख़ुशी  न  मिली,
तो  खल्वत  का  सुकून  ही  सही,
खुशियाँ  तेरी  मुख़्तसर  ही  सही,
मुस्कुरा  के  जी  ले  तू..

हर  खता  को  बक्श  दे,
बाशुक्रिया  हर  इनायत  को  कुबूल  कर,
पूरी  कायनात  तेरे  सदके  में  सर  झुकाएगी,
एक  बार  ये  ज़हमत  कर  ले  तू..
हर  शिकवे  को  भुला  कर,
मुस्कुरा  के  जी  ले  तू..
खुदा की  रहमत  होगी  तुझपे  जो,
इक  बार  इबादत  कर  ले  तू..

[This is just a random poem.. I had written it while travelling once.. I just re-read it today, and somehow, it made me smile.. sharing it with a hope that it would make all readers smile too !
I love Urdu !! ]

Widget on

Wednesday, December 14, 2011

ऐतबार आज भी है

हमसे गुफ्तगू उन्हें न गवारा हो न सही,
उनकी ख़ामोशी में हमारे अलफ़ाज़ आज भी हैं ..

ग़म-ए-तन्हाई में उन्हें तनहा रहने की आदत ही सही,
उनकी तन्हाई में हमारी सोहबत आज भी है ..

उन्हें न हो तकदीर पे ऐतबार, न सही,
उनकी खातिर हर ग़म को ख़ुशी में बदलने का जज्बा दिल में आज भी है..
इज़हार-ए-मोहब्बत उनके लिए इकबाल-ए-जुर्म ही सही,
उनकी हर सजा कुबूल हमे आज भी है..

उनकी दास्ताँ हमारे बगैर ही मुक़म्मल सही,
हमसे वाबस्ता उनके हज़ारों अफ़साने आज भी हैं..

न वो समझे हैं जज़्बात हमारे, न समझेंगे ख्वाहिशों को,
उनकी नवाजिशों का इंतज़ार हमे आज भी है..

उनकी ये खता ही सही,
वो हमसे खफा ही सही,
पर हम न होंगे उनसे कभी खफा,
उनकी हर खता के सदके में हमारी चाहत आज भी है..

न रहा है उनपे हक हमारा, न कोई इख्तियार,
पर न जाने क्यूँ..
उनके ऐतबार पे हमे ऐतबार आज भी है..

P.S.
I had been reading Meena Kumari's poems ..Few people know that she was not only a brilliant actress, but also a great writer.. Moreover, she is known as the "tragedy queen" of Indian cinema, for her sorrowful and dramatic roles in movies and her real-life story and sad experiences.. The following lines by her describe the story of her life completely..

तुम क्या करोगे सुनकर मुझसे मेरी कहानी
बेलुत्फ ज़िन्दगी के किस्से हैं फीके फीके..

Here is a link to one of her poems, in her own voice..
Chand tanha hai, aasma tanha..

Her poems inspired me to write in Urdu.. But, I wanted to write something that talks of faith, hope and forgiveness.. Hope you enjoy reading it !!

Cheers !

Widget on

Saturday, February 27, 2010

Zarre Zarre Ki Ye Iltija Hai


Kyun kaagaz ke tukde ki lakeeron ki,
zameen se zameen ko juda karti sarhadon ki,
insaan ki zindagi se zyada ahmiyat hai..
Kyun aadmi ke banaye mazhabon ki,
vatan se zyada ahmiyat hai..

Kyun ek maasoom se,
uska bachpan chheena ja raha hai,
Kyun ek baap k kaandhe pe,
usi ke bete ka janaaja ja raha hai..

Har zarre ka noor wahi hai,
sari kaaynaat ka khuda wahi hai..
kyun usi khuda k bandon k beech hai ye nafrat..
Ki allah ki bakshi inaayat,
Aakhir hai to sirf insaniyat..

Aaj har dil se aa rahi ye sada hai,
zarre zarre ki ye iltija hai..
bas yehi guzarish hai,
aur yehi khwahish hai...
ki charon taraf ho sukoon,ho khushiyan..
Na koi aatank,na nafrat,na hinsa..
Zarre zarre ki yahi,
bas yahi,iltija hai..

[Dedicated to all those who desire peace and finally an end to war n terrorism....... to all those who believe that humanity is above every religion. ]

An agnostic theist demanding peace for the whole world......

Sonia Bhatia

Widget on

Friday, July 3, 2009

Kash Ye Waqt Yun Hi Tham Jaye

ये ज़मीन ये आसमान,
और ये सारा जहाँ,
चेहका सा है, महका सा है,
आज मिली है ऐसी ख़ुशी,
की दिल ये मेरा बहका सा है..

सागर की लहरें, फूलों के रंग,
पंछियों की आहट, सब हैं मेरे संग..

जाने कौन वो गीत गा रहा था,
जो दिल को यूँ भा रहा था,
जाने कौन था वो माझी,
जो मन की नैया पार लगा रहा था..

कौन था वो जो ज़िन्दगी में आया,
तो ज़िन्दगी बदल गयी..
जो दिल में समाया,
तो हर ख़ुशी जहाँ में समा गयी..

हमारी ख़ुशी का राज़,
शायद हमें ही नहीं पता..
जब हम होश में ही नहीं,
तो क्या है हमारी खता..

अब जाना कि दर्द में भी इक सुकून है,
खामोश निगाहों में अजब सा जूनून है..
बस ये वक़्त यूँ ही थम जाये
काश ! ये वक़्त यूँ ही थम जाये..


Widget on
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...