Showing posts with label nostalgia. Show all posts
Showing posts with label nostalgia. Show all posts

Friday, April 19, 2013

जो लफ़्ज़ों में न हो पाए बयाँ

जाने क्यूँ वो पूछते हैं हमसे हाल-ए-दिल की दास्ताँ

बेबाक धड़कनों को सुन सको तो जानो

नज़रों का नूर नज़र आये तो जानो

वो जज़्बात ही क्या जो लफ़्ज़ों में हो पाएँ बयाँ


जो ख्व़ाब का हिस्सा हो

जो तसव्वुर का किस्सा हो

वो जो हकीक़त बन जाए तो जानो

वो जुनूँ ही क्या जो लफ़्ज़ों में हो पाए बयाँ


जो अश्कों की हो रही हो बरसात

भीगी पलकों की ख़ुशी समझ सको तो जानो

अधूरे से अल्फाज़, अनकही सी बात

महसूस कर सको तो जानो

वो ग़म, वो ख़ुशी ही क्या जो लफ़्ज़ों में हो पाए बयाँ


जुज़्व-ए-ज़िन्दगी हैं वो पल जो हँसा के जाते हैं

जुज़्व-ए-ज़िन्दगी हैं वो पल जो रुला के जाते हैं

न जाने कितनी मरतबा ये मोड़ आते हैं

न जाने कितने शक़्स आते हैं जाते हैं

ज़हन-ओ-दिल पे मग़र बस कुछ लम्हे छा जाते हैं

वो लम्हे, वो एहसास , वो जूनून, वो सुकून-ओ-सबात

वो हर एक जज़्बात

जो लफ़्ज़ों में न हो पाए बयाँ


This poem is dedicated to all those moments that render us speechless, when the plethora of emotions, the nostalgia, the surreal feeling intoxicates us!
Life is perhaps a summation of all these turning points- those unforgettable moments, when you could not find any words to express yourself !!

Being speechless is an amazing experience, always !!

Feels great to be back to Urdu :)

Next Blog soon !!

Cheers!!!



 
Widget on
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...